Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana (PMMVY) 2024 : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑनलाइन आवेदन एवं लाभ


Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2024 :- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना योजना भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित एक बहुत ही प्रमुख योजना है। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ महिलाओं को उनके दो बच्चों के जन्म तक प्रदान किया जाएगा।

अगर आप भी केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के बारे में और विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो मेरा आपसे निवेदन है की आप सभी लोग हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana (PMMVY) 2024 : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑनलाइन आवेदन एवं लाभ

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana (PMMVY) :-

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्त्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना का संचालन भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस योजना को गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए चलाया जा रहा है।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को पहले जीवित शिशु को जन्म देने पर 5000 रुपए की आर्थिक सहायता और दूसरे जीवित शिशु को जन्म देने पर 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी बशर्ते दूसरा शिशु लड़की होना चाहिए।

PMMVY योजना की जानकारी :-

योजना का नामPradhan Mantri Matru Vandana Yojana (प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना)
शुरू की गईकेन्द्र सरकार द्वारा
योजना श्रेणीकेन्द्र सरकार योजना
संबन्धित विभागमहिला एवं बल विकास मंत्रालय
लाभार्थीदेश की गर्भवती महिलाएँ
योजना का उद्देश्यगर्भवती महिलाओं के बच्चे का जन्म होने पर वित्तीय सहायता प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmmvy.wcd.gov.in

PMMVY योजना का उद्देश्य :-

प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) का मुख्य उद्देश्य देश की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से गर्भधरण करने वाली और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सेवाएँ, खान-पान इत्यादि की सेवाएँ उपलब्ध कराना है जिससे बच्चे और उसकी माता को कुपोषण से बचाया जा सके।

PMMVY योजना के तहत किन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा लाभ :-

  • ऐसी सभी महिलाएँ जिनके परिवार की कुल आय 8 लाख रुपए प्रति वर्ष से कम है।
  • ऐसी महिलाएँ जिनका मानरेगा जॉब कार्ड या ई-श्रम कार्ड बना हुआ है।
  • ऐसी महिलाएँ जो प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र हैं।
  • वे महिलाएँ जो आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत पात्र हैं
  • ऐसी महिलाएँ जिनका BPL राशन कार्ड बना हुआ है।
  • ऐसी महिलाएँ जो आंशिक या पूर्ण रूप से विकलांग हैं।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली सभी महिलाएँ।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFASA) -2013 के तहत राशन कार्ड धारक महिला
  • इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाएँ।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पात्रता :-

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का भारतीय मूल का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी की आयु कम से कम 19 वर्ष होने के साथ-साथ महिला का गर्भवती होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के तहत केवल जीवित शिशु का जन्म होने पर लाभ दिया जाएगा।
  • लाभार्थी इस योजना के तहत शिशु का जन्म होने पर 270 दिन के भीतर अपना आवेदन करवा सकती हैं।
  • इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी यदि जुड़वा बच्चों को जन्म देती है जिनमें एक या एक से अधिक बेटियाँ हैं तो उसे इस योजना के तहत निर्धारित किए गए मानदंडों के अनुसार दूसरी लड़की के लिए भी सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ :-

  • आधार कार्ड
  • बाल जन्म प्रमाण पत्र
  • बाल टिकाकरण विवरण
  • एमसीपी या आरसीएचआई कार्ड
  • एलएमपी थिति
  • एएनसी तिथि
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Registration :-

देश की सभी इच्छुक गर्भवती महिलाएं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिसके लिए उन्हें नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmmvy.wcd.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वैबसाइट के होम पेज पर दिये गए Citizen Login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Registration

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपेन होकर आ जाएगा यहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Verify के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा यहाँ पर आपको अपना नाम, राज्य, जिला, ब्लॉक, गाँव या मोहल्ला इत्यादि जानकारी दर्ज करके Create Account के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Registration

  • इसके बाद PMMVY पोर्टल पर आपका अकाउंट बन जाएगा जिसके बाद आप लोगों को एक बार फिर से पोर्टल के होम पेज पर जाकर Citizen Login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक 6 अंक की OTP आएगी जिसे आपको Velidate करके पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको पोर्टल के होम पेज पर दिये गए Data Entry के ऑप्शन पर क्लिक करके Beneficiary Registration के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Registration

  • इसके बाद आपके सामने PMMVY योजना के तहत आवेदन करने का फॉर्म खुलकर आ जाएगा यहाँ पर आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जाकरी को दर्ज करके अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Registration

  • इतना सब करने के बाद आपको अंत में फॉर्म Submit करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद इस योजना के तहत आपके आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।