Jharkhand Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana 2024: झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना


Jharkhand Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana 2024 :- दोस्तों आज देश में लाखों कामगार मजदूर हैं जो देश के प्रत्येक कोने में निर्माण कार्य करते हैं। परन्तु कभी-कभी इन मजदूरों के साथ में कार्य करने के दौरान किसी न किसी प्रकार की दुर्घटनाएँ होती रहती हैं जिनमें से कुछ मजदूर तो कुशल मंगल बच जाते हैं लेकिन कई मजदूर अपने इन कामों में काफी घायल हो जाते हैं जिसके चलते उनके मृत्यु हो जाती है अथवा वह पूर्णरूप या आंशिक रूप से विकलांग हो जाते हैं।

ऐसी स्थिति में उनके परिवार की आय का कोई भी साधन नहीं रह जाता हैं जिससे उनके परिवार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और उन्हें दो वक्त की रोटी तक जुड़ा पाना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए झारखंड सरकार ने निर्माण कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना को संचालित किया। जिससे इस योजना के माध्यम राज्य सरकार द्वारा इन सभी निर्माण श्रमिकों को उनके कार्य में होने वाली दुर्घटनाओं के फलस्वरूप होने वाली क्षति के प्रति आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सके।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

Jharkhand Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana 2024: झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना

Jharkhand Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana 2024 :-

निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना की शुरुआत झारखंड राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा निर्माण कार्य करने वाले पंजीकृत श्रमिकों को बीमा की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे यदि इन श्रमिकों के साथ में उनके निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो उन्हें लाभार्थी का इलाज कराने या मृत्यु होने की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।

इस योजना के तहत राज्य के सभी पंजीकृत निर्माण कार्य करने वाले नागरिक बीमा की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं जिसमें उन्हें ₹1,00,000 से अधिकतम ₹5,00,000 तक का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पंजीकृत श्रमिकों को सामान्य मृत्यु होने की स्थिति में भी भी ₹1,00,000तक का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना की जानकारी :-

योजना का नामJharkhand Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana (झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना)
शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
संबन्धित विभागश्रम विभाग
लाभार्थीराज्य के सभी निर्माण कार्य करने वाले नागरिक
उद्देश्यराज्य के नागरिकों की निर्माण कार्य के दौरान मृत्यु या दुर्घटना होने पर बीमा की सुविधा प्रदान करना
बीमा कवर₹1,00,000 से अधिकतम ₹5,00,000 तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://shramadhan.jharkhand.gov.in

निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना का उद्देश्य :-

सरकार द्वारा चलाई गई निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्माण कार्य करने वाले नागरिकों को उनकी सामान्य मृत्यु या काम के दौरान मृत्यु होने के कारण परिवार की आय का स्रोत समाप्त हो जाने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसी के साथ ही यदि लाभार्थी दुर्घटना के कारण आंशिक या पूर्ण रूप से विकलांग हो जाता है तो उसे बी इस योजना के तहत बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना के तहत दिया जाने वाला बीमा कवर :-

क्षतिबीमा कवर (मुआवजा)
दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर₹5,00,000
दुर्घटना के कारण आंशिक विकलांगता होने पर₹2,00,000
दुर्घटना के कारण पूर्ण विकलांगता होने पर₹3,00,000
सामान्य मृत्यु होने पर₹1,00,000

निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना के लिए पात्रता :-

  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए केवल झारखंड राज्य के स्थायी निवासी ही पत्र हैं।
  • आवेदक का झारखंड राज्य में निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य में होनी चाहिए।
  • आवेदक ने कम से कम 90 दिन तक काम किया हो।

Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़ :-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र (मृत्यु होने की स्थिति में)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (दुर्घटना के कारण विकलांग होने की स्थिति में)
  • आयु या जन्म प्रमाण पत्र
  • ई-श्रम कार्ड
  • निर्माण श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ की फोटो
  • FIR की कॉपी
  • Postmortem Report (मृत्यु की स्थिति में)

Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana Apply :-

राज्य के सभी इच्छुक निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक नागरिकों को झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना के तहत अपना आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • इस योजना के तहत आपको अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट shramadhan.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  • जहां पर आपको वेबसाइट के होम पेज पर दिये गए Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana Apply

  • इसके बाद आपके सामने एक पॉप-अप स्क्रीन खुलकर आएगी जहां पर आपको Not Registered? Register here के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana Apply

  • इसके बाद आपके सामने एक Registration Form खुलकर आएगा। यहाँ पर आपको अपना नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर, यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करके Register के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana Apply

  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगी जिसे आपको दर्ज करके Verify OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपका इस पोर्टल पर Registration हो जाएगा।
Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana Apply

  • इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर आ जाना है और एक बार फिर से Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद फिर से आपके सामने लॉगिन करने के लिए पॉप-अप स्क्रीन खुलकर आएगी यहाँ पर आपको अपना Username, Password और Captcha Code दर्ज करके Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana Apply

  • इसके बाद आप पोर्टल पर Login हो जाएंगे जहां पर आपको Services के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Boc / Unorganized worker Scheme Benefit और इसके बाद Online Request Form For Construction Worker के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana Apply

  • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा जहां पर आपको अपनी कुछ बेसिक जानकारी जैसे BOC Registration no. , आवेदक का नाम, पिता या पति का नाम और जन्म तिथि इत्यादि को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करके योजना के सेक्शन में Jharkjand Nirman karmkar Mrithyu/Durghatna Sahayata Yojana को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपके सामने इस योजना के तहत आवेदन करने का फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • जहां पर आपको दुर्घटना में हुई क्षति के अनुसार ऑप्शन को सिलेक्ट करना है और जिसके बाद आपको उसी के अनुसार आवेदन फॉर्म में ऑप्शन मिलेंगे।
Nirman Karmakar Mrityu Durghatana Sahayata Yojana Apply

  • इसके बाद आपको अपनी सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करके सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।
  • इतना सब करने के बाद अंत में आपको Submit Request के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। जिसके बाद इस योजना के तहत आपके आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद में आपको एक Application Id दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास में सुरक्षित रख लेना है जो आवेदन का स्टेटस देखने में काम आएगी।

निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना के तहत आवेदन की स्थिति कैसे देखें :-

  • झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना के तहत किए गए आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Services के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Boc / Unorganized worker Scheme Benefit और इसके बाद Check Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना के तहत आवेदन की स्थिति कैसे देखें

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको अपनी Application Id दर्ज करके Search के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आपके सामने आज जाएगी।
निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना के तहत आवेदन की स्थिति कैसे देखें

  • इस प्रकार आप झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना के तहत किए गए आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।